संजय सिंह दिल्ली शराब घोटाला मामले के मुख्य साजिशकर्ता

sanjay singh ed arrests

दिल्ली की अदालत ने मंगलवार को दिल्ली शराब नीति मामले में कथित उत्पाद शुल्क घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह की हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी. सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने 2021-22 दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था.

sanjay singh aap

अदालत ने संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का भी निर्देश दिया और कहा कि इससे सुरक्षा संबंधी समस्या पैदा होती है. संजय सिंह ने संवाददाताओं से दावा किया कि ईमानदार लोग हमारे साथ हैं जबकि बेईमान लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं.

आदेश सुनाने से पहले कोर्ट ने आप विधायक को अपने परिवार और वकील से 2 मिनट के लिए मिलने की इजाजत दी थी. ईडी ने दलील देते हुए कहा कि इस मामले में बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन शामिल है. इसलिए आगे रिमांड की जरूरत है. हालांकि, संजय सिंह की वकील रेबेका जॉन ने कहा कि रिमांड पेपर में ऐसा कुछ नहीं है, जिसके चलते सांसद को दोबारा ईडी की रिमांड पर भेजा जाए.

अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में संजय सिंह के दो सहयोगियों को पूछताछ के लिए बुलाया. हालांकि, जांच के दौरान एजेंसी द्वारा जब्त किए गए सबूतों से सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी का आमना-सामना नहीं कराया गया और समझा जाता है कि सिंह से भी उनका आमना-सामना कराया जाएगा.

One thought on “संजय सिंह दिल्ली शराब घोटाला मामले के मुख्य साजिशकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *