राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने पर बवाल

rahul gandhi bhagwan ram compare

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तुलना भगवान राम (Lord Ram) से कर डाली जिसके बाद सियासत गरमा गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता ने 26 दिसंबर को एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि “भगवान राम की ‘खड़ाऊ’ बहुत दूर तक जाती है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं। ऐसे ही हम यूपी में खड़ाऊ लेकर चले हैं। अब खड़ाऊ यूपी पहुंच गया है तो राम जी (राहुल गांधी) भी आ जाएंगे।”

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आगे कहा, “राहुल गांधी अलौकिक हैं। जहां हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वही वह टी-शर्ट (अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए) में बाहर जा रहे हैं। वह एक योगी की तरह हैं जो ध्यान के साथ अपनी ‘तपस्या’ कर रहे हैं।”

वही भाजपा नेताओं ने हिंदू आस्था का अपमान बताते हुए सलमान खुर्शीद पर साधा निशाना। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तो सलमान खुर्शीद को इलाज कराने की नसीहत तक दे डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *