अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने 11 अगस्त को पेश होंगे केजरीवाल

kejriwal rrts

गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोर्ट में लगी अर्जी खारिज हो गई है. अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटिन कोर्ट ने मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल और पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ समन जारी किए थे.

kejriwal rrts

जिससे राहत पाने के लिए केजरीवाल और पार्टी के सांसद ने इस समन के खिलाफ अहमदाबाद सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन कोर्ट ने मौजूदा स्थिति में राहत देने से इंकार कर दिया है.

केजरीवाल और संजय सिंह दोनों को ही अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने 11 अगस्त को पेश होने का कहा है. मामले में मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को 11 अगस्त, को अदालत में हाजिर होने का समन जारी किया था. इसके खिलाफ सेशन कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी, कोर्ट ने खारिज कर दिया.

पीएम मोदी की डिग्री को दिखाने को लेकर केंद्रीय सूचना अयोग यानी CIC के ऑर्डर के खिलाफ गुजरात यूनिवर्सिटी ने हाई कोर्ट में अपील की थी. जिसके बाद इस साल 31 मार्च को गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस बीरेन वैष्णव ने सीआईसी के उस ऑर्डर को खारिज कर दिया था जिसमें पीएम मोदा की डिग्री दिखाए जाने का आदेश दिया गया था और अरविंद केजरीवाल पर 25000 रुपए का जुर्माना लगाया था. केजरीवाल ने मामले में कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका डाल दी थी. जिसपर 18 अगस्त को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *