नवाब मलिक के खिलाफ हुई कार्रवाई, वानखेड़े करेंगे जवाब

Big Action Will Be Taken Against Nawab Malik, Wankhede Will Answer | Dr. Manish Kumar | Capital TV

एक बार फिर नवाब मलिक ने वानखेड़े पर नया आरोप लगाया और ट्विट पर वानखेड़े की साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर पर ड्रग व्यापार में शामिल होने की बात कही है. नवाब मलिक पहले वानखेड़े की माँ, फिर पिता, तो कभी जाति प्रमाण पत्र के उपर,उसके बाद बीवी और अब साली के उपर आरोप लगा रहे हैं, और आरोप लगाते हुए सवाल किया है कि, ‘क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग व्यापार में शामिल है? तुम्हें जवाब जरूर देना चाहिए.. क्योंकि, उसका केस पुणे हाईकोर्ट में लंबित है’.
आपको बता दें की ये केस 2008 का है, जिस वक्त समीर वानखेड़े एक IRS ऑफिसर थे और तब NCB में आए भी नहीं थे और इसमें घर वालों का ये कहना है कि, केस तो है, लेकिन वो एक पीढ़िता के रूप में इस केस में शामिल है.
मतलब कुल मिला जुला कर नवाब मालिक इस तरह के सवाल उठा कर एक तो समीर वानखेड़े और दुसरा NCB की प्रतिष्ठा के ऊपर सवाल खड़ा करना चाहते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *