PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, G-7 समिट में लेंगे हिस्सा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3’ प्रदान किया। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति ने भेंट किया और भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में खुले समर्थन की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया। इसके बाद पीएम मोदी साइप्रस से कनाडा रवाना हो गए हैं, जहां वह G-7 समिट में हिस्सा लेंगे और कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप से संभावित बैठक भी शामिल है।

वहीं अहमदाबाद विमान हादसे की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसियों को दुर्घटनास्थल से दूसरा ब्लैक बॉक्स यानी कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) बरामद हुआ है, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। CVR में पायलटों की बातचीत, रेडियो संदेश और दुर्घटना से पहले की अंतिम आवाज़ें रिकॉर्ड होती हैं। इससे अब अहम सुराग मिलने की संभावना है।

जनगणना अधिसूचना, सिंधु जल योजना और अमेरिका-ईरान तनाव

भारत सरकार ने जातीय जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 2011 के बाद पहली बार देश में दो चरणों में जनगणना होगी। पहला चरण 1 अक्टूबर 2026 को लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुरू होगा, जबकि दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से बाकी देश में लागू होगा। स्टाफ की नियुक्ति और ट्रेनिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

सिंधु जल पर भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब 113 किमी लंबी नहर के ज़रिए जम्मू-कश्मीर से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस योजना से भारत सिंधु जल संधि के तहत अपने हिस्से के जल का पूरा उपयोग कर सकेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि पाकिस्तान को अब हर बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इजराइल के तेल-अवीव में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला किया, जिससे दूतावास का हिस्सा नष्ट हो गया। हालांकि कोई जानहानि नहीं हुई। इस बीच ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक विवाद खत्म कराया और अब ईरान-इजराइल युद्ध रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *