देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक पर बड़ा हमला बोला है. फडणवीस का दावा है कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन हैं. और एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए नवाब मलिक ने कहा कि अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन मेरे नहीं ,बल्कि देवेंद्र फडणवीस के हैं और इसके साथ ये तक कह दिया की वो कल 10 बजे एक हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले हैं.
बम तो देवेंद्र फडणवीस ने फोड़ा था ये कह कर की नवाब मलिक के कनेक्शन दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड के गैंग से है. जिसका जवाब कल 10 बजे नवाब मलिक देने वाले हैं. अगर नवाब मलिक के कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से निकलते हैं, तो क्या महाराष्ट्र सरकार नवाब मलिक पर एक्शन लेगी या नहीं. देखिये ये वीडियो.
नवाब मलिक बनाम देवेंद्र फडणवीस: दाऊद गैंग कनेक्शन के आरोप

