केजरीवाल के धोखे ने विपक्षी गठबंधन को किया बर्बाद

sonia kejriwal

विपक्षी गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में पंजाब मामले में एक बार फिर से तलवारें खिंच गई हैं जो विपक्षी गठबंधन की एकता के लिए ग्रहण साबित हो रहा है. विपक्षी गठबंधन में केजरीवाल शामिल हुए हैं तो अपने फायदे के लिए, नीतीश कुमार शामिल हुए तो वो भी अपने फायदे के लिए.

sonia kejriwal

दरअसल पंजाब कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की पार्टी में ये पूरा महायुद्ध कॉन्ग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद से शुरू हुआ है. इसी वजह से आम चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए बनाए गए I.N.D.I. गठबंधन की पंजाब में भयंकर दुर्गति हो रही है. पंजाब कॉन्ग्रेस के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि 2024 के आम चुनावों में पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन ‘डेथ वारंट’ जैसा होगा.

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है साल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब में AAP से गठबंधन कॉन्ग्रेस के डेथ वारंट जैसा होगा और हम कॉन्ग्रेस को ध्वस्त नहीं होने देना चाहते. अगर हमें लोकसभा चुनावों में पंजाब से 10-11 सीटें मिल गईं तो हम भगवंत मान की सरकार गिरा सकते हैं. आम आदमी पार्टी के कई विधायक हमारे सम्पर्क में हैं. हमें जब भी मौक़ा मिलेगा, हम सरकार गिरा देंगे.

खैरा को सुप्रीम कोर्ट से भी एक तरह की क्लीन चिट मिल चुकी है. बाजवा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष और विधायक कोई भी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं चाहता है. कॉन्ग्रेस और आम आदमी पार्टी, एक दूसरे के खिलाफ एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं.

कांग्रेस विधायक खैरा क्यों हुए गिरफ्तार?

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 28 सितंबर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्हें 2015 के एक ड्रग केस में गिरफ्तार किया गया. उनपर कथित रूप से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले चल रहे हैं. इस केस में उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है. ईडी इस मामले तकरीबन 8 साल से पूछताछ कर रही है.

bhagwant maan

हाईकोर्ट ने जनवरी 2022 में याचिकाकर्ता यानी कांग्रेस विधायक को इस मामले में सशर्त जमानत दी थी. इसके बाद एनडीपीएस मामले को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी. सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल फरवरी में उन्हें राहत देते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले को रद्द करने का आदेश दिया था.

आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान ने कुछ दिन पहले बयान देकर ये साफ कर दिया किया था कि राज्य में कॉन्ग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं होगा. पंजाब में हो रही कॉन्ग्रेस और आम आदमी पार्टी की इस लड़ाई ने I.N.D.I.गठबंधन  के भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं.

कॉन्ग्रेस नेता अलका लांबा भी कह चुकी हैं कि दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए कॉन्ग्रेस सभी सात सीटों पर तैयारी करेगी. पंजाब और दिल्ली के अलावा केरल में भी कॉन्ग्रेस के सामने यही स्थिति है. केरल में कॉन्ग्रेस विपक्ष में है और वामपंथियों के पास सत्ता है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *