दिल्ली अध्यादेश पर आप का हंगामा

kejriwal

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर लंबे समय से जंग चल रही है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए केंद्र की ओर से लाए गए अध्यादेश पर आम आदमी पार्टी बौखलाई हुई है.

kejriwal

इस अध्यादेश की जगह लेने के लिए राज्यसभा में विधेयक पेश करने का कड़ा विरोध कर रही है. आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा  ने राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें चड्ढा ने कहा है कि ये अध्यादेश चुनी हुई सरकार से उसका संवैधानिक अधिकार छीनता है.

आप इस बिल का विरोध कर रही है क्यूंकि उसे दर है की शीशमहल घोटाला, शराब घोटाला, फीडबैक घोटाला सामने न आजाए. राघव चड्ढा द्वारा एक पत्र में लिखा है की 11 मई 2023 को संविधान पीठ ने जो फैसला दिया था उसको पलट रहा है यह बिल. आर्टिकल 239(aa) के तहत केंद्र सरकार के पास यह अधिकार है ऐसे बिल लाने का.

अरविंद केजरीवाल, केंद्र के इस कदम को दिल्ली की चुनी हुई सरकार की शक्तियां छीनने वाला अध्यादेश बता चुके हैं. लंबे समय से केजरीवाल इसी अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने में लगे थे. अध्यादेश को लेकर विधेयक पेश किया गया तो वो कानून का रूप लेलेगा, और दिल्ली पर राज करने के केजरीवाल सपने पर तो पानी फिरेगी ही साथ ही अरविंद केजरीवाल को इसा भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *