दिल्ली के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 150 छात्र बीमार पड़ गए

mid day meal delhi

अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके के एक सरकारी स्कूल में कथित तौर पर मध्याह्न भोजन खाने के बाद शुक्रवार को लगभग 70 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने मध्याह्न भोजन प्रदाता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा, “सभी बच्चों की हालत स्थिर है.” उन्होंने बताया कि मध्याह्न भोजन प्रदाताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी दी गई है कि स्कूली बच्चों को उचित भोजन उपलब्ध कराया जाए.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने कहा कि शाम करीब छह बजे सागरपुर पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें कहा गया कि सर्वोदय बाल विद्यालय स्कूल, दुर्गापार्क में मध्याह्न भोजन खाने के बाद छठी से आठवीं कक्षा के लगभग 70 लड़कों ने उल्टी की सूचना दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *