अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की किरकिरी, ब्रिटेन में टीवी डिबेट में शेरी रहमान हुईं बेबस

 

ब्रिटेन में भारत को बदनाम करने की कोशिश पाकिस्तान पर ही भारी पड़ गई। पाकिस्तान की सीनेटर और पूर्व मंत्री शेरी रहमान एक इंटरव्यू के लिए ब्रिटिश चैनल स्काई न्यूज पर पहुंचीं, जहां उनका सामना एंकर याल्दा हकीम से हुआ। भारत के खिलाफ बोलने गईं शेरी रहमान को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा जब याल्दा ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों पर तीखे सवाल दाग दिए। पूरे 12 मिनट के इंटरव्यू में शेरी रहमान बार-बार सवालों से बचती दिखीं और जवाब देने में असफल रहीं। नतीजा यह रहा कि लाइव टीवी पर पाकिस्तान की एक बड़ी नेता की छवि कमजोर पड़ती नजर आई, और देश की अंतरराष्ट्रीय साख पर भी सवाल खड़े हो गए।

टीवी डिबेट में सवालों से बचती रहीं शेरी रहमान

शेरी रहमान ने इंटरव्यू की शुरुआत भारत पर आरोप लगाने से की थी, लेकिन याल्दा हकीम ने बातचीत को संतुलित बनाए रखा और भारत के खिलाफ झूठे आरोपों की जगह पाकिस्तान की नीति पर ही सवाल उठा दिए। याल्दा ने सीधे-सीधे पूछा कि जब पाकिस्तान के भीतर कई आतंकवादी संगठन खुलेआम सक्रिय हैं, तो वह भारत पर आरोप लगाने की नैतिकता कैसे रख सकता है। इन सवालों के सामने शेरी रहमान असहज हो गईं और उनके जवाब गोलमोल साबित हुए। इस दौरान न तो वह ठोस तथ्य रख सकीं और न ही खुद को इंटरव्यू के दबाव से निकाल सकीं।

भारत को बदनाम करने की साजिश बनी पाकिस्तान पर सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल भारत को बदनाम करने के लिए किया हो। लेकिन इस बार की रणनीति पूरी तरह उलटी पड़ गई। स्काई न्यूज जैसे प्रतिष्ठित चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान पाकिस्तान की नीयत, उसकी आतंकवाद के प्रति नीति और भारत पर लगाए जा रहे आरोपों को जिस तरह से उजागर किया गया, उसने पाकिस्तान की विदेश नीति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पाकिस्तान जब भी भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश करता है, तो खुद की नाकामी सामने आ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *