दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब नीति मामले में संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी

sanjay singh aap

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है. शराब घोटाला मामले में अपनी रिमांड और गिरफ्तारी के खिलाफ संजय सिंह ने जमानत याचिका दायर की थी. जिसको दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया.

sanjay singh aap

शराब नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह को कोई राहत नहीं मिली क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को ED द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी. संजय सिंह को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. अब समाप्त हो चुके 2021-22 दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़ा हुआ है.

अपनी गिरफ्तारी के बाद, सिंह ने जांच एजेंसी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया. अभी फिलहाल, उनके ऊपर ट्रायल कोर्ट का आदेश लागू रहेगा. मतलब संजय सिंह अब जेल में ही रहेगे. ईडी का आरोप है कि दिल्ली के शराब घोटाले में संजय सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई थी. संजय सिंह के खिलाफ सबूत हैं.

संजय सिंह को चार अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को पिछले हफ्ते हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. जिसपर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए संजय सिंह की जमानत याचिका को रद्द कर दिया हैं. जो संजय सिंह के साथ साथ केजरीवाल के लिए भी बड़ा झटका हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *