प्रतिबंधित संगठन PFI पर कार्रवाई के लिए NIA ने 6 राज्यों में छापेमारी की

NIA raid on PFI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के परिसरों पर छापेमारी कर रही है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह से ही महाराष्ट्र में कई जगहों पर छापेमारी चल रही है. एनआईए अधिकारियों की एक टीम मुंबई के विक्रोली इलाके में अब्दुल वाहिद शेख के आवास पर पहुंची है. शेख 7/11 मुंबई ट्रेन विस्फोट का बरी किया गया आरोपी है.

एनआईए ने पीएफआई मामले में मदुरै के कई इलाकों में छापेमारी भी की. इसके अलावा, एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान में छापेमारी शुरू की, जो हौज काजी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. एनआईए बुधवार सुबह ही इलाके में पहुंच गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *