इसरो ने ये साबित कर दिया है कि भारत के लिए आसमान कोई सीमा नहीं है. भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है. भारत ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हो चुकी हैं इसी के साथ ही भारत का नाम इतिहास में गोल्डन अक्षरों में लिख गया है.

चांद के दक्षिणी ध्रूव पर अब भारत का तिरंगा लहरा रहा है. जो 140 करोड़ भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और एक ऐतिहासिक क्षण है. बडी बात ये मिशन मोदी सरकार के कार्यकाल में पुरा हुआ. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है.

chandrayan landing

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है. पीएम मोदी इनदिनों भारत में नहीं हैं पर फिर भी पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली चंद्रयान की लैंडिंग देखी. जैसे ही लैंडर विक्रम चांद की सतह पर लैंड किया. वैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी अपने हाथ में तिरंगा झंडा लहराने लगे.

उनके चेहरे पर खुशी के भाव साफ साफ दिख रहे थे. पीएम मोदी ने कहा कि ये क्षण नई ऊर्जा और नए विश्वास का है. ये क्षण नए भारत के आगे बढ़ने का है. उन्होंने कहा कि अमृतकाल में नई अमृतवर्षा हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर पूरा किया.