वर्ष 2023 राजनीतिक क्षेत्र में एक एक्शन से भरपूर 2024 में मोदी सरकार होने का वादा करता है, 2023 जिसमें नौ राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, जिनमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिंदी पट्टी के राज्य शामिल हैं। मध्य प्रदेश, और दक्षिण में तेलंगाना और कर्नाटक। चार पूर्वोत्तर राज्य-त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम।

गुजरात में ऐतिहासिक जीत मिलने के साथ ही भाजपा ने 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को जीतने का दावा करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने 2023 में होने वाले चुनावी दंगल को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, 2023 में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर के त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

जम्मू-कश्मीर में लगातार की जा रही तैयारियों के बीच यह संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव कराने के अपने वादे के तहत सरकार इस राज्य में भी अगले साल विधानसभा का चुनाव करवा सकती है।

इस तरह से देखा जाए तो 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव से पहले 2023 में दस राज्यों में होने वाला चुनावी दंगल यह बताएगा कि देश में राजनीतिक हवा किस राजनीतिक दल के पक्ष में बह रही है।इन दस राज्यों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं, जहां वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आलाकमान के करीबी भूपेश बघेल सीएम हैं। कांग्रेस के लिए 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले इन दोनों राज्यों में सरकार बचाए रखना बड़ी चुनौती है तो वहीं भाजपा भी इन दोनों राज्यों में कांग्रेस को हराकर 2024 लोक सभा चुनाव से पहले देश की जनता को यह राजनीतिक संदेश देना चाहती है कि कांग्रेस की प्रासंगिकता समाप्त हो चुकी है।